⚡ ब्रेकिंग News

गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में कुनिहार के तालाब मैदान में सजेगा महान कीर्तन दरबार


कसौली   पवन सिंघ

कुनिहार क्षेत्र के तालाब मैदान में आज, *7 अप्रैल* को नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के *प्रकाश उत्सव* के उपलक्ष्य में एक भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक समागम को लेकर क्षेत्र की संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।  भाई गुरुदर्शन सिंघ जी  ( कसौली वाले ), सरदार मंजीत सिंघ जी  और सरदार जोगिंदर सिंघ जी  ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समागम की शुरुआत  सुबह आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ होगी  सुबह *सुखमणी साहिब जी के पाठ*के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर *अमृतसर दरबार साहिब से डा दलजीत सिंघ भिंडर  एस जी पी सी के मेंबर और  श्री आंनदपुर साहिब  से पधारे हजूरी रागी जत्थे और हजूरी रागी भाई गुरदर्शन सिंघ कसौली वाले व लोकल हजूरी रागी   अपनी मधुर वाणी और गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।  कीर्तन की समाप्ति के पश्चात दोपहर में **अटूट लंगर** बरताया जाएगा। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालु संगत से विनम्र अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में तालाब मैदान पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें और कीर्तन दरबार की शोभा बढ़ाएं

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...