दाड़लाघाट के ईश्वरम्मा पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, नन्हे विजेता हुए सम्मानित



दाड़लाघाट: ईश्वरम्मा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाड़लाघाट के खेल मैदान में 29 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर विद्यार्थियों के उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से सराबोर नजर आया।
चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना का विकास करते हैं। खेलों में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में हिस्सा लेना और खेल भावना बनाए रखना है। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अध्यापकों, खेल प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की जमकर सराहना की।
समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए पिक एंड रन, चम्मच-नींबू दौड़, बुक बैलेंसिंग, कप बैलेंसिंग और सिंगल लेग रेस जैसी कई मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं कक्षा तृतीय से कक्षा द्वादश तक के विद्यार्थियों के लिए भी विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें वॉलीबॉल मैच, कबड्डी मैच, सैक रेस, टग ऑफ वॉर, ब्लाइंडफोल्ड मटका रेस तथा थ्री-लेग रेस जैसी प्रतियोगिताएँ करवाई गईं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम:
  नर्सरी (पिक एंड रन): प्रथम – नित्यम | द्वितीय – मन्नत | तृतीय – क्रियांश
  एल.के.जी. (पिक एंड रन): प्रथम – अयान | द्वितीय – हारिका | तृतीय – अनमोल
  एल.के.जी. (पैक योर बैग): प्रथम – शिवांश | द्वितीय – सांशिका | तृतीय – हारिका
  यू.के.जी. (पिक एंड रन): प्रथम – पीयूष | द्वितीय – गुंजन चंदेल | तृतीय – भवनीत
  यू.के.जी. (कप बैलेंसिंग): प्रथम – पीयूष | द्वितीय – भवनीत | तृतीय – गुंजन शर्मा
  कक्षा पहली (सिंगल लेग रेस): प्रथम – सावी | द्वितीय – पल्लवी | तृतीय – हितांशी
  कक्षा पहली (बुक बैलेंसिंग): प्रथम – भूमिका | द्वितीय – सावी | तृतीय – नक्श
  कक्षा दूसरी (स्पून रेस): प्रथम – भाविका | द्वितीय – ऋक्षित
  कक्षा दूसरी (बुक बैलेंसिंग): प्रथम – तरुष | द्वितीय – रुहानी
कार्यक्रम के समापन पर चेयरमैन सुरेश ठाकुर व प्रिंसिपल कांता ठाकुर की ओर से सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गीता, मोनिका, अलका, चित्रा, सुनंदा, वनिता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...