अर्की:-नवगठित ग्राम पंचायत जमरोटी में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान रमा बंसल ने की। ग्राम सभा में लगभग तीन सौ पचास ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर अपने सुझाव एवं विचार रखे। बैठक के दौरान पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक प्रस्तावों एवं योजनाओं पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ग्राम पंचायत प्रतिनधियों ने ग्राम सभा में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है और सभी के सहयोग से ही विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है। इस सभा मे शिमला जामली बस नियमित चलने बारे चर्चा की गई व लोगो द्वारा किन्नरों को 2100 रुपये की शगुन राशि पर भी सहमति बनी। वहीं पंचायत भवन निर्माण के लिए भी चर्चा की गई।हालांकि नई पंचायत की ये पहली आमसभा थी तो लोगो मे खासा जोश देखने को मिला। सभा मे जी राम जी के लिए भी योजनाए डाली गई व अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। पंचायत ने भविष्य में भी ग्रामवासियों से इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर पंचायत उप प्रधान ईश्वर दत शर्मा सचिव विजय लक्ष्मी,बी डी सी सदस्य कमलेश शर्मा वार्ड सदस्य रमेश ठाकुर,गोविंद सिंह, चम्पा,किरण,नीलम , सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत जमरोटी में शनिवार को ग्राम सभा का हुआ आयोजन,ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों,जनहित से जुड़े मुद्दों तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर रखे अपने सुझाव
Him News 24
0
إرسال تعليق