⚡ ब्रेकिंग News

कंडला गांव के पास कुनी नदी में फंसे घायल बारहसिंगा का ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू ।

कुनिहार 
अक्षरेश शर्मा 
   वन मंडल कुनिहार के अंतर्गत कंडला गांव के पास कुनी नदी में सोमवार दोपहर को एक बारहसिंगा देखा गया । बारहसिंगा नदी से बाहर नहीं निकल रहा था व उसे देखने से वह घायल प्रतीत हो रहा था ।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग कुनिहार को दी व देर सायं ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने इसे सुरक्षित नदी से निकाला ।
      वन खण्ड अधिकारी रेंज कुनिहार नारायण दत्त शर्मा ने बताया ,कि उन्हें बारहसिंगा के नदी में फंसे होने की सूचना मिली थी सोमवार देर सायं कंडला गांव के लोगो के सहयोग से घायल बारहसिंगा को नदी से बाहर निकाला गया व पशु पालन विभाग के चिकित्सकों द्वारा मौके पर बारहसिंगा को प्राथमिक उपचार के पश्चात सुरक्षित स्थान पर रखा गया है ।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...