⚡ ब्रेकिंग News

मीनाक्षी शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीकॉम तृतीय वर्ष (वार्षिक) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में प्राप्त किया सातवां स्थान

उपमंडल अर्की के घनागुघाट क्षेत्र के गांव फांजी की होनहार छात्रा मीनाक्षी शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीकॉम तृतीय वर्ष (वार्षिक) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार, महाविद्यालय तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्तमान में मीनाक्षी शर्मा कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस डिग्री कॉलेज संजौली की छात्रा हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों द्वारा उनके माता-पिता को लगातार बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। मीनाक्षी इससे पहले भी अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। उन्होंने जमा दो कक्षा में कॉमर्स संकाय से प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया था। अब बीकॉम अंतिम वर्ष में सातवां स्थान प्राप्त कर उन्होंने दूसरी बार प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाते हुए अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मीनाक्षी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद को देती हैं। उनकी माता मधु शर्मा गृहिणी हैं, जबकि पिता योगराज शर्मा निजी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...