⚡ ब्रेकिंग News

सौरव बने हेड बॉय, हर्षिता चुनी गईं हेड गर्ल


घनागुघाट। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में छात्र परिषद के हेड बॉय एवं हेड गर्ल पदों के लिए चुनाव संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया विद्यालय प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से आयोजित की गई।

चुनाव में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद सौरव को हेड बॉय तथा हर्षिता को हेड गर्ल निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया और सभी अध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने विजेताओं को बधाई दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सौरव और हर्षिता के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...