⚡ ब्रेकिंग News

राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय नवगांव में कार्यरत केंद्रीय मुख्य शिक्षक (सीएचटी) राजेश गुप्ता की 34 वर्षों की भव्य विदाई समारोह

दाड़लाघाट
 खंड धुन्दन के अंतर्गत राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय नवगांव में कार्यरत केंद्रीय मुख्य शिक्षक (सीएचटी) राजेश गुप्ता के 34 वर्षों की सराहनीय सेवाओं के उपरांत रविवार को उनके सम्मान में धुन्दन बीआरसी सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, उनके परिजनों एवं रिश्तेदार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जबकि समारोह की अध्यक्षता पीटीए अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने की। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त केंद्रीय मुख्य शिक्षक राजेश गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम गुप्ता और चेतराम कौंडल एवं उनकी धर्मपत्नी सनो देवी को शॉल, माला, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने राजेश गुप्ता की दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नवगांव, कोल डीब, निचला समलोह, टूयरु, भराड़ीघाट तथा डवारु (बरायली) सहित विभिन्न विद्यालयों में अनुकरणीय सेवाएं प्रदान कीं। अपने संबोधन में राजेश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देते रहने की बात कही। इस अवसर पर बनी मटेरनी में कार्यरत सीएचटी चेत राम कौंडल भी 28 वर्षों की सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए, जिन्हें भी समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, खंड प्रारंभिक शिक्षक अधिकारी धुन्दन बृजलाल पंवर, पीटीए प्रधान नरेंद्र शर्मा, बृजलाल शर्मा, श्याम लाल, नंद लाल शर्मा, गंभीर सिंह, आज्ञा राम शास्त्री, सत्याप्रकाश, भजन, रवि, राजेंद्र, दलीप, ज्ञान, अनिल, ललित गुप्ता, खेमराज, कृष्ण सूद, पंकज, राजन गुप्ता, सचिन, साहिल, आयुष, हर्षित सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...