⚡ ब्रेकिंग News

भूमती के नवनिर्वाचित उप प्रधान विनय शर्मा ने शिमला-जामली एचआरटीसी बस सेवा पुनः शुरू करने को लेकर विधायक संजय अवस्थी को सौंपा ज्ञापन

ग्राम पंचायत भूमती के नव निर्वाचित उपप्रधान युवा नेता विनय शर्मा के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की लंबे समय से बंद पड़ी शिमला-जामली एचआरटीसी बस सेवा को पुनः शुरू करने की मांग को लेकर माननीय विधायक महोदय को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को दैनिक कार्यों के लिए वैकल्पिक एवं महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
उपप्रधान ने विधायक संजय अवस्थी से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शिमला-जामली बस सेवा को शीघ्र पुनः संचालित करवाने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।
विधायकने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांग पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित अधिकारियों से इस विषय में चर्चा करने का आश्वासन दिया।
ग्राम पंचायत भूमती के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने आशा व्यक्त की कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए बस सेवा जल्द बहाल की जाएगी।
इसके साथ साथ गांव प्लास्टा में आ रही पानी की किल्लत व युवाओं को खेल सामग्री जैसे मुद्दों को भी विधायक संजय अवस्थी ने पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर विनय शर्मा के साथ साथ विकास समिति के प्रधान ओर वार्ड भूमति से पंचायत सदस्य जयचंद शर्मा,पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत भूमती प्रवीण शर्मा,अशोक शर्मा, परमानंद,धनी राम,जयदेव ,हेतराम,रघुनाथ, दीनानाथ, ॐ प्रकाश शास्त्री,सुभाष युवक मंडल से राहुल,धीरज, प्रगतिशील युवक मंडल से अकुल,अनुज,ध्रुव, करण, सिद्धार्थ, कुशल व जीवन मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...