⚡ ब्रेकिंग News

जमरोटी पँचायत के नव निर्वाचित उप प्रधान ईश्वर दत शर्मा ने बन्द पड़े रूट शिमला जामली बस को पुनः शुरू करने का सरकार से किया आग्रह

जमरोटी पँचायत के नव निर्वाचित उप प्रधान ईश्वर दत शर्मा ने बन्द पड़े रूट शिमला जामली ज्यूरिपतन बस को  पुनः शुरू करने का सरकार से आग्रह किया है
प्रेस को दिए बयान में ईश्वर दत ने कहा कि ये बस कई वर्षों से लगातार क्षेत्र के लोगों के लिये सारथी का काम कर रही थी।
शिमला अर्की या जामली आने जाने वालो के लिए ये बस बड़ी महत्वपूर्ण थी।परन्तु कुछ दिनों से इसके बन्द होने से विद्यार्थियों कर्मचारियों व दैनिक कार्यो के लिए आने जाने वाले लोगो का इसका रुट बन्द होने से मुशकिल भरा हो गया है।ये बस तीन जिलों को आपस मे जोड़ती थी
क्षेत्र के अधिकतर लोग अर्की शिमला तक जाने के लिए इसी बस का उपयोग करते थे।वहीं अब इसके बन्द होने से लोगो मे परेशनी साफ देखी जा सकती है
ईश्वर दत शर्मा ने अर्की विधायक संजय अवस्थी व सरकार व विभाग से इसे दोबारा शुरू करने का आग्रह किया है

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...