अर्की नगर के तीन विद्यालयों को मिलाकर एक विद्यालय बने एससीवीटी राजकीय माध्यमिक विद्यालय अर्की में 1 अप्रैल 2026 से सीबीएसई के तहत प्रवेश बालवाटिका से जमा दो तक आरंभ होगा। यह प्रक्रिया 10 अप्रैल तक चलेगी। प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अनुसार इस वर्ष से विद्यालय में बालवाटिका से जमा दो कक्षा तक सीबीएसई के अंतर्गत एक ही छत के अधीन पढ़ाई होगी। इसके लिए सभी तैयारियां विभागीय निर्देशानुसार पूर्ण कर ली गई है। सभी कक्षाओं में छात्र तथा छात्रा दोनों को प्रवेश प्रदान किया जाएगा। कक्षा बालवाटिका से जमा दो तक 40 विद्यार्थियों का एक सेक्शन बनाया गया है। छठी कक्षा से जमा दो कक्षा तक विद्यालय को दो और तीन सेक्शन आवंटित किए गए हैं । विद्यालय को प्रति सेक्शन विद्यार्थियों की संख्या निर्धारित की गई है 10 अप्रैल तक 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा । बालवाटिका से कक्षा आठवीं तक निशुल्क शिक्षा रहेगी ।
इस विद्यालय का नगर अर्की में प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। वर्तमान में विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल पुस्तकालय, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, हर्बल गार्डन, टिंकरिंग तथा रिबोटिक लैब, आधुनिक व्यावसायिक प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर शिक्षा, बेहतरीन खेल मैदान सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध है। पिछले कुछ वर्षों से विद्यालय ने खेलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राज्य का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गत दिनों विद्यालय प्रधानाचार्य ने विद्यालयों की संयुक्त बैठक कर सभी स्टाफ सदस्य से प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा कर, तैयारीयों पर संतोष जताया। उन्होंने अर्की उप-नगर तथा आसपास के गांव के बच्चों के अभिभावकों से निवेदन किया है कि विद्यालय में आकर अपने बच्चों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण तथा उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने हेतु समय पर प्रवेश प्राप्त करें।
Post a Comment