HighLights
मंत्री कार्यकर्ताओं से संवाद करें, समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें।
सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, बजट खर्च बढ़ाएं।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रियता दिखाएं, पात्र वंचित न रहें।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आगामी विधान सभा चुनाव से पहले सरकार संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल मजबूत करने में जुट गई है।
इसी कड़ी में सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद सभी मंत्रियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे केवल अपने जिलों तक सीमित न रहें।
अन्य जिलों का भी दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करें, उनकी समस्याएं सुनें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करें।
लोक भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी स्तर पर उपेक्षित या परेशान नहीं रहने चाहिए। यदि किसी समस्या का तत्काल समाधान संभव न हो तो संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।

Post a Comment