⚡ ब्रेकिंग News

सोलन के अंतरराष्ट्रीय संस्थान DMR के द्वार पर कूड़े का 'अंबार', निगम की लापरवाही से वैज्ञानिक और राहगीर परेशान

​सोलन (चम्बाघाट)  पवन सिंह
​सोलन: प्रदेश के प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले खुंब अनुसंधान केंद्र (DMR) चम्बाघाट का मुख्य द्वार इन दिनों कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है। विडंबना यह है कि पिछले एक सप्ताह से नगर निगम ने यहाँ से कूड़ा उठाने की जहमत नहीं उठाई है, जिससे संस्थान की छवि पर गहरा दाग लग रहा है।​नाक पर रुमाल रखकर जाने को मजबूर वैज्ञानिक ​गंदगी का आलम यह है कि यहाँ आने वाले वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों को नाक पर रुमाल रखकर अंदर प्रवेश करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण खुले में पड़ा कूड़ा अब सड़ने लगा है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई है। स्थानीय लोगों को डर है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं।
​'पास से गुजरती है गाड़ी, पर नहीं उठ रहा कूड़ा'
​खुंब अनुसंधान केंद्र के तकनीकी अधिकारी जीत राम चौहान ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया:
​"कूड़े की गाड़ी हर रोज़ मुख्य सड़क से गुजरती है, लेकिन गेट पर पड़े इस कूड़े को उठाने की कोई ज़हमत नहीं उठाता। पहले यहाँ सड़क किनारे कूड़ादान था, लेकिन अब उसे भी हटा दिया गया है, जिससे समस्या और विकराल हो गई है।"
​आवारा पशुओं का आतंक और जनता का अल्टीमेटम
​खुले में पड़े कूड़े को आवारा पशु पूरी सड़क पर बिखेर रहे हैं, जिससे न केवल गंदगी फैल रही है बल्कि राहगीरों और वाहनों की आवाजाही में भी बाधा आ रही है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने तुरंत इस कूड़े को हटाकर नियमित सफाई सुनिश्चित नहीं की, तो जनता निगम के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
​निगम का पक्ष: "कल तक उठ जाएगा कूड़ा"
​इस विषय पर जब पत्रकार  पवन सिंघ  ने नगर निगम कर्मचारी आशीष से बात की, तो उन्होंने पहले तो अनभिज्ञता जताई, लेकिन बाद में आश्वासन दिया कि कल दिन तक यहाँ से कूड़ा हटा दिया जाएगा। कूड़ादान हटाने के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) द्वारा हटाया गया है और इसमें निगम की कोई भूमिका नहीं है

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...