⚡ ब्रेकिंग News

शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा परीक्षा परिणाम में ईश्वरम्मा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट के छात्र परीक्षित ठाकुर ने मेरिट सूची के टॉप-10 में बनाया अपना स्थान

दाड़लाघाट:- प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में दाड़लाघाट स्थित ईश्वरम्मा पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र परीक्षित ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची के टॉप-10 में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। परीक्षित ठाकुर ने 700 में से 690 अंक प्राप्त कर 98.57 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।परीक्षित ठाकुर घनाघुघाट क्षेत्र से संबंध रखते हैं। उनके पिता पवन कुमार हिमाचल पुलिस के सीआईडी विभाग में कसुम्पटी शिमला में कार्यरत हैं, जबकि माता कृष्णा देवी गृहणी हैं। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले परीक्षित ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। परीक्षित ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के चैयरमैन सुरेश ठाकुर तथा समस्त अध्यापकों को दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता ने हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और विद्यालय में शिक्षकों ने हर कदम पर मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
परीक्षित ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के लिए नियमित समय निर्धारित किया था और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने परीक्षित ठाकुर की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए प्रयासरत रहता है। परीक्षित ठाकुर ने बताया कि उनका सपना भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर एमबीए करना है तथा जीवन में बड़ा मुकाम हासिल कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...