⚡ ब्रेकिंग News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुरुकुल स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

कुनिहार 
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अर्की से आए डॉक्टरों की टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें उनकी लंबाई, वजन तथा आंखों की जांच की गई।
इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. दीपिका जी ने स्वच्छता, एंटी-चिट्टा (नशा विरोधी) एवं ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए उनका स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बनी रहे।
विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...