लक्षय कॉन्वेंट स्कूल, मंज्याट में 7 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम CCA के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें वेलनेस इंचार्ज द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित प्रेरणादायक भाषण दिया गया। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य शपथ ली और सकारात्मक विचार प्रस्तुत किए। इसके साथ ही सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे गए। सभा के अंत में हल्के व्यायाम सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें वार्म-अप, स्ट्रेचिंग, सरल व्यायाम और श्वास अभ्यास शामिल थे।
इसके पश्चात कक्षा 1 से 10 तक विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जैसे हाथ धोने का प्रदर्शन, स्वस्थ आहार चयन, चित्रकला, धन्यवाद कार्ड बनाना, रोल प्ले, निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद और स्वास्थ्य सर्वेक्षण आदि।
इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
यह कार्यक्रम शिक्षकों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा।
Post a Comment