दाड़लाघाट से राजेश गुप्ता ने प्रधान पद के लिए भरा नामांकन

 ग्राम पंचायत दाड़लाघाट से प्रधान पद के उम्मीदवार राजेश गुप्ता (पिंटा) ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने एआरओ महेंद्र पाल कौंडल के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
राजेश गुप्ता इससे पहले पंचायत में उपप्रधान पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। नामांकन के दौरान उन्होंने पंचायतवासियों से आशीर्वाद और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें एक बार फिर सेवा का अवसर देती है तो वह पंचायत के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहना उनकी प्राथमिकता रहेगी। राजेश गुप्ता को पंचायत क्षेत्र में लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। राजेश गुप्ता दाड़लाघाट के स्थायी निवासी हैं। वह शिक्षित, अनुभवी और परिश्रमी होने के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने के कारण उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...