⚡ ब्रेकिंग News

जिला परिषद वार्ड नंबर 1 दाड़लाघाट से उम्मीदवार इंदु शर्मा को चुनाव चिन्ह “ताला-चाबी” मिलने से क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाया


जिला परिषद वार्ड नंबर 1 दाड़लाघाट से उम्मीदवार इंदु शर्मा को चुनाव चिन्ह “ताला-चाबी” मिलने के बाद क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। समर्थक लगातार गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
समर्थकों का कहना है कि इंदु शर्मा और उनके परिवार ने हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। लोगों के अनुसार पिछली बार दाड़लाघाट क्षेत्र में तीन स्कूल स्वीकृत करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। इसके अलावा घर-घर तक सड़क पहुंचाने के लिए कई सड़क मार्गों का निर्माण करवाया गया जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
समर्थकों ने यह भी बताया कि दाड़लाघाट में सब-तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर लंबे समय तक संघर्ष किया गया और लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाई गई। क्षेत्र में विकास, शिक्षा और जनसुविधाओं से जुड़े ऐसे कई कार्य किए गए जिनका लाभ आज भी जनता को मिल रहा है।
वहीं  राम कृष्ण शर्मा के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने बिना किसी पद पर रहते हुए भी गरीब और जरूरतमंद लोगों की मुफ्त में वकालत लड़ी तथा हर परिस्थिति में लोगों का साथ दिया।
अब इंदु शर्मा और उनके समर्थकों ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि चुनाव चिन्ह “ताला-चाबी” पर अपना आशीर्वाद देकर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने में सहयोग करें

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...