डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेल सप्लाई पर संकट के बीच दुनिया भर के देशों के रणनीतिक तेल भंडार फिर चर्चा में आ गए हैं। ये भंडार ऐसे आपातकालीन स्टॉक होते हैं, जिनका इस्तेमाल युद्ध, सप्लाई रुकने या कीमतों में उछाल के समय किया जाता है।

ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को ठप कर देने के बाद वैश्विक तेल सप्लाई और गैस सप्लाई में बाधा आई है, जिसके बाद कई देशों ने आर्थिक संकट से बचने के लिए अपने रणनीतिक तेल भंडारों का उपयोग करना शुरू कर दिया है।