उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले में पेट्रोल, डीज़ल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण एवं सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में 20 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनसे 2 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उपायुक्त ने गैस वितरण में पारदर्शिता के लिए एजेंसियों को निर्धारित रूट के अनुसार सिलेंडर वितरित करने और निरीक्षकों को बाजार में जांच के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की 354 दुकानों के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है, वहीं 1064 स्कूलों में 54 हजार से अधिक बच्चों को मिड-डे मील उपलब्ध कराया जा रहा है।
सोलन में पेट्रोल, डीज़ल व गैस आपूर्ति सुचारू: उपायुक्त
Him News 24
0
إرسال تعليق