⚡ ब्रेकिंग News

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार के निदेशक समीर गर्ग हिमाचल आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित ।


कुनिहार :-
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार  के निदेशक समीर गर्ग को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित “हिमाचल आइकन अवॉर्ड” से नवाजा गया है। यह सम्मान हिमाचल समय की ओर से उनके शिक्षा मे उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी द्वारा दिया गया।
समीर गर्ग को यह सम्मान समाज के प्रति उनके समर्पण, स्थानीय गतिविधियों को निरंतर समर्थन देने तथा विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए दिया  गया है। वे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि समाज में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने और उन्हें व्यवहार में अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
विद्यालय परिवार के लिए यह बड़े ही गर्व का क्षण है,कि उनके मार्गदर्शन में संस्था निरंतर प्रगति कर रही है। इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार ने समीर गर्ग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...