कसौली पवन सिंघ
कुनिहार क्षेत्र के तालाब मैदान में आज, *7 अप्रैल* को नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के *प्रकाश उत्सव* के उपलक्ष्य में एक भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक समागम को लेकर क्षेत्र की संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाई गुरुदर्शन सिंघ जी ( कसौली वाले ), सरदार मंजीत सिंघ जी और सरदार जोगिंदर सिंघ जी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समागम की शुरुआत सुबह आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ होगी सुबह *सुखमणी साहिब जी के पाठ*के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर *अमृतसर दरबार साहिब से डा दलजीत सिंघ भिंडर एस जी पी सी के मेंबर और श्री आंनदपुर साहिब से पधारे हजूरी रागी जत्थे और हजूरी रागी भाई गुरदर्शन सिंघ कसौली वाले व लोकल हजूरी रागी अपनी मधुर वाणी और गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। कीर्तन की समाप्ति के पश्चात दोपहर में **अटूट लंगर** बरताया जाएगा। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालु संगत से विनम्र अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में तालाब मैदान पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें और कीर्तन दरबार की शोभा बढ़ाएं
Post a Comment