⚡ ब्रेकिंग News

डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती पर चौधरी कॉम्प्लेक्स परिसर में समारोह का होगा आयोजन

 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को दाड़लाघाट स्थित चौधरी कॉम्प्लेक्स परिसर में समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा अर्की एवं क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।महासभा के प्रधान उमा लाल ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न संगठन, महिला मंडल एवं स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ तथा महिलाओं द्वारा संगीत प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही होनहार बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में विभिन्न अतिथियों द्वारा बाबा साहब के जीवन तथा भारतीय संविधान के महत्व पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत नगर कीर्तन एवं शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जबकि दोपहर बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा अर्की एक गैर-राजनीतिक संस्था है, जो लंबे समय से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ-साथ गरीब एवं वंचित वर्गों की सहायता करती आ रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...