विधायक संजय अवस्थी द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कश्यालु का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति जनजाति विभाग सी.डी. बंसल एवं अध्यक्ष एमएलआईएस सोसायटी सोलन विद्या सागर भी उपस्थित रहे। विधायक ने स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर स्वयं मौके पर पहुंचकर विद्यालय का जायजा लिया। हाल ही में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने विद्यालय भवन की छत के जर्जर व क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी थी, जिसके बाद उन्होंने बिना देरी के निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान छत की खराब स्थिति का बारीकी से आकलन किया गया। विधायक संजय अवस्थी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए भवन को असुरक्षित घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए और आश्वासन दिया कि मरम्मत कार्य के लिए जितना भी अनुमानित खर्च अनुमान तैयार होगा, उतनी धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित व बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इस अवसर पर सहज राम, जगदीश चंद, बुद्धि राम, विक्की, मीना देवी, रीता देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दयावती, मुख्याध्यापक व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
संजय अवस्थी ने किया राजकीय प्राथमिक पाठशाला कश्यालु का निरीक्षण
Him News 24
0
Post a Comment