⚡ ब्रेकिंग News

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में नए सत्र का भव्य स्वागत


कुनिहार: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ बड़े उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का स्वागत फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय और उत्सवपूर्ण हो उठा। इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों ने विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर आहुतियां दीं और नए सत्र के लिए सफलता, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा की कामना की।
विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने हेतु कक्षा-वार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों ने छात्रों को न केवल आनंदित किया, बल्कि उन्हें नए सत्र की शुरुआत सकारात्मक सोच और जोश के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के निदेशक श्री समीर गर्ग एवं निदेशिका सुश्री अदिति गर्ग ने अपने संयुक्त संदेश में कहा,
“नया शैक्षणिक सत्र नई संभावनाओं और अवसरों का प्रतीक है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर हों। हर दिन कुछ नया सीखने का अवसर है—सकारात्मक सोच और समर्पण के साथ आप अपने सपनों को अवश्य साकार कर सकते हैं।”
विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि इस नए सत्र को सीखने, संस्कारों और उत्कृष्टता का वर्ष बनाया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...