हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के महा सचिव इंदर पाल शर्मा ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में गत 30मार्च को संघर्ष समिति के आह्वान पर शिमला में हुए राज्य स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल सभी 18प्रमुख संगठनों और जिला संयोजकों के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का इस ऐतिहासिक सफल आयोजन के लिए समिति की ओर से अत्यंत आभार व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि इस धरना प्रदर्शन के कारण सरकार और प्रशासन को झुकना पड़ा और मुख्य मंत्री जी समिति के अध्यक्षता में शीर्ष नेतृत्व को वार्ता के लिए बुलाया।शर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री ने अन्य सचिवों की उपस्थिति में प्रतिनिधि मंडल को 10दिनों में वार्ता करने के लिए सचिव को आदेश दिए।मुख्य मंत्री के साथ 40मिनट की वार्ता में समिति की ओर से 14सूत्रीय ज्ञापन पर चर्चा हुई जिस पर मुख्य मंत्री ने वर्ष 2016से जानवर2022के बीच सेवानिवृत पेंशनरों के वेतनमान ,लिव इन कैश मेट,कम्यूट की देय राशि का 40प्रतिशत भुगतान इस वित्तीय वर्ष में करने, और मेडिकल बिलों का एक महीने में भुगतान करने,पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारीयो के मेडिकल बिलों के लिए 7करोड़ की राशि देने और उसका 10दिनों ने भुगतान करने का आश्वासन दिया है।शर्मा ने कहा कि समिति सरकारकर्के साथ वार्ता होने और उसमें लिए जाने वाले निर्णयों की प्रतीक्षा करेगी था उसके बाद अगली राजनीति तय करेगी।इस इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग, जगदीश चंदेल,राकेश शर्मा, चेत राम रणवीर, एस,पी,शर्मा,राजिंदर धीमान,मनोहर शर्मा सुशील शर्मा उपस्थिति रहे।
राज्य स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल संगठनों,जिला संयोजकों के पदाधिकारियों व सदस्यों का ऐतिहासिक सफल आयोजन के लिए समिति की ओर से अत्यंत आभार:इंद्र पाल शर्मा
Him News 24
0
إرسال تعليق