⚡ ब्रेकिंग News

चिट्टे सहित दो धरे,मुकदमा दर्ज

दाड़लाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबुजा कोल यार्ड में पुलिस ने गश्त के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्राले से चिट्टा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम मुंशी बृजमोहन के नेतृत्व में गश्त व आबकारी चेकिंग पर थी। इसी दौरान शाम करीब 7:45 बजे अंबुजा चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि कोल यार्ड में खड़े ट्राला में चालक व परिचालक चिट्टा सेवन व बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्वतंत्र गवाह को साथ लेकर ट्राले की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर से 1.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने ट्राला चालक जिला बिलासपुर तथा परिचालक जिला बिलासपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना दाड़लाघाट में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...