जमरोटी पँचायत के नव निर्वाचित उप प्रधान ईश्वर दत शर्मा ने बन्द पड़े रूट शिमला जामली ज्यूरिपतन बस को पुनः शुरू करने का सरकार से आग्रह किया है
प्रेस को दिए बयान में ईश्वर दत ने कहा कि ये बस कई वर्षों से लगातार क्षेत्र के लोगों के लिये सारथी का काम कर रही थी।
शिमला अर्की या जामली आने जाने वालो के लिए ये बस बड़ी महत्वपूर्ण थी।परन्तु कुछ दिनों से इसके बन्द होने से विद्यार्थियों कर्मचारियों व दैनिक कार्यो के लिए आने जाने वाले लोगो का इसका रुट बन्द होने से मुशकिल भरा हो गया है।ये बस तीन जिलों को आपस मे जोड़ती थी
क्षेत्र के अधिकतर लोग अर्की शिमला तक जाने के लिए इसी बस का उपयोग करते थे।वहीं अब इसके बन्द होने से लोगो मे परेशनी साफ देखी जा सकती है
ईश्वर दत शर्मा ने अर्की विधायक संजय अवस्थी व सरकार व विभाग से इसे दोबारा शुरू करने का आग्रह किया है
إرسال تعليق