⚡ ब्रेकिंग News

टी स्टॉल में अचानक लगी आग,मची अफरा तफरी,लोगों की सुझभुझ से टला बड़ा हादसा

दाड़लाघाट 
दाड़लाघाट क्षेत्र की चंडी सेवड़ी पंचायत में आयोजित मेले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रूडाल सड़क पर परस राम की बिल्डिंग में स्थित मस्त राम की दुकान ठाकुर टी स्टॉल में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण अचानक आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडर से गैस लीक होने के चलते आग भड़क उठी, जिससे दुकान में रखा फ्रिज सहित अन्य सामान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 50 से 60 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। उनकी तत्परता के चलते आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। इस बीच अग्निशमन विभाग चौकी अर्की को दोपहर लगभग 1 बजकर 22 मिनट पर सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। जब तक दमकल टीम मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा चुका था। इसके बाद दमकल कर्मियों ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करते हुए आग को बुझा दिया। अग्निशमन विभाग के फायरमैन हरि चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...