⚡ ब्रेकिंग News

कशलोग में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

दाड़लाघाट 
 ग्राम पंचायत कशलोग और अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में स्पर्श मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शिमला के सहयोग से नया बस स्टैंड कशलोग में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 83 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान स्त्री रोग, बाल रोग, आंख रोग एवं हड्डी रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रधान कश्लोग बिमला देवी, जगदीश शर्मा, मस्त राम शर्मा, राम चरण शर्मा, जीत राम ठाकुर, चंद्र प्रकाश और खेमराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्पर्श मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शिमला की डॉ. पूर्णिमा ने शिविर में लोगों की अधिक भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। वहीं अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविरों में लोगों की नियमित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संस्था लगातार प्रयासरत रहेगी। कार्यक्रम समन्वयक सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना अजीत कुमार सिंह ने लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर सुनीता देवी, नीलम ठाकुर, भावना ठाकुर, लता बंसल सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...