हाल ही में आयोजित अभी कॉन्ट्रैक्टर प्रीमियर लीग शालाघाट जो की बाघल क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध खेल का मैदान अर्जुन खेल मैदान कोटली ग्राउंड के नाम से जाना जाता है वहां पर टूर्नामेंट का सफल आयोजन धूमधाम से हुआ उसमें शिमला ग्रामीण के गांव ओखरू पोस्ट आफिस ओखरू तहसील धामी जिला शिमला की बेटी मात्र 14 वर्षीय सुनिधि ठाकुर (पिता मनोज कुमार) ने सभी को चौका दिया 14 वर्षीय बेटी ने जब खूब डटकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी की तो सभी लोग भयभीत हो गए।क्रिकेट के महान एक्सपर्ट क्षेत्र में है या कोई भी बच्ची को देख रहे हैं तो इसे जरूर आगे का मार्गदर्शन करें और इसकी सहायता करें ताकि यह टैलेंट आगे जाकर हिमाचल खेलें शिमला ग्रामीण से इससे पहले भी सुषमा वर्मा टीम इंडिया खेल चुकी है और अब इस बच्ची को दूसरी सुषमा वर्मा के रूप में देखा जा रहा है और हमारे क्षेत्र में इतनी ज्यादा ग्राउंड्स की सुविधा नहीं है लेकिन फिर भी गिने-चुने खिलाड़ी मेहनत करके आगे निकल ही रहे हैं तो इन्हें आगे से आगे सहयोग करते रहिए इन्हें किसी चीज की जरूरत है तो इनका आत्मविश्वास बढ़ते रहिए कोई भी क्रिकेट एक्सपर्ट इस बेटी को खेलते हुए देख रहा होगा या उनकी पोस्ट को देख रहा होगा तो मेरा तो आपसे यही रिक्वेस्ट है कि आप जरूर इस बच्चे की हेल्प करें और इन्हें आगे का मार्गदर्शन करें ये कहना है जीत ठाकुर का क्योंकि अभी इनके पास उम्र भी है और जज्बा भी है सिर्फ एक सही मार्गदर्शन की जरूरत है इस बेटी के खेल को देखकर एक बात तो सभी के जहां में यह भी आई की यह बहुत आगे तक जाएगी । और कॉन्ट्रैक्टर प्रीमियर लीग 2026 की कमेटी ने इस बेटी को विशेष रूप से सम्मानित किया । वहीं जीत ठाकुर ने कहा कि वे भगवान से दुआ करते है कि आप क्रिकेट खेल में हमारे क्षेत्र का नाम भी ऊंचा करें और आप काफी नाम कमाए और आप निरंतर तरीके से प्रयास करते रहें और एक दिन जरूर आप अपने सपनों को साकार करें।
धामी की बेटी सुनिधि ठाकुर ने अर्जुन खेल मैदान शालाघाट में खेल कर चोंकाया सभी को
Him News 24
0
Post a Comment