⚡ ब्रेकिंग News

अर्की क्षेत्र में खेलों को नई पहचान देना मेरा दायित्व व प्रण:-भीम सिंह ठाकुर

अर्की
रविवार को युवक मंडल रौडी खनलग द्वारा ग्राम पंचायत जलाना के राहु खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर शामिल हुए! यह प्रतियोगिता लगभग 10 दिनों तक चली, व इसमें 32 टीमों ने भाग लिया !प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देवनगर बनाम पलाण्या के बीच खेला गया, जिसमें पलानिया टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में दूसरी टीम को 97 का लक्ष्य दिया! देवनगर टीम ने इस लक्ष्य को सात ओवर में ही हासिल कर लिया! समिति के अध्यक्ष विजय रहनोट ने मुख्य अतिथि को सॉल् व स्मृति चिन्हदेकर सम्मानित किया! भीम सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारे क्षेत्र के युवा साथी क्रिकेट के साथ-साथ विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र व अपने इलाके का नाम रोशन कर रहे हैं! युवा साथियों ने हर मंच पर अपनी प्रतिभाओं व अनुशासन का परिचय दिया है! इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं का शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूती मिलती है! ठाकुर ने कहा पूरे के क्षेत्र में खेलों को नई पहचान देने में मेरा हमेशा सभी युवाओं को खुले तौर पर सहयोग रहेगा व वैसे भी ग्राम पंचायत जलाना, पलोग व खनलग के साथ मेरा पारिवारिक रिश्ता रहा है! कार्यक्रम में उनके साथ मुख्य रूप से एडवोकेट राकेश शर्मा, युवक मंडल के प्रधान विजय, सचिव मुकेश कुमार ,अर्पित, हरप्रीत सिंह, ओम प्रकाश, गोपाल ठाकुर, ज्ञान सिंह पाल, महेंद्र शर्मा, मेहर सिंह, सौरव एडवोकेट, हंसराज, पूर्व उप प्रधान जलना ईश्वर ठाकुर, कर्म सिंह, दीक्षित कुमार, विनय, धीरज ठाकुर, उदय ठाकुर, लक्ष्मण चौहान आदि गणमान्य लोग  शामिल रहे!

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...