⚡ ब्रेकिंग News

भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ इकाई कुनिहार की बैठक वरिष्ठ नागरिक हाल हाटकोट में हुई सम्पन्न ।

कुनिहार 
भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की बैठक आज वरिष्ठ नागरिक हॉल में आर,पी, जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस बैठक में महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंदर पाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महा सचिव भूप राम वर्मा विशेष अतिथि थे उनके साथ समिति के मीडिया प्रभारी सेन राम नेगी,जिला शिमला के संयोजक मोहन सिंह साथ शामिल हुए।बैठक में कुनिहार इकाई के सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।अध्यक्ष ने  सभी अतिथियों व अन्य सभी सदस्यों का स्वागत किया।बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व सुझाव व्यक्त किए।इंदर पाल शर्मा ने अपने संबोधन में पेंशनरों की देनदारियों को लेकर प्रदेश स्तर पर संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा चलाए गए आंदोलनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा  इनमें अपनी भागीदारी करने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी से अपनी एकता बनाए रखने और भविष्य में अपना  सहयोग देने की अपील की।  
संघर्ष समिति के अतिरिक्त महा सचिव भूप राम वर्मा ने गत 30 मार्च को शिमला में हुए राज्य स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन तथा उसके बाद मुख्य मंत्री के द्वारा  बुलाए गए शिष्ट मंडल के साथ हुई बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी दी । बैठक में जिला वित सचिव ओम प्रकाश गर्ग,इकाई के महासचिव राकेश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चन्द वर्मा मुख्य सलाहकार जे,पी,शाह,कंचन माला,विद्या गर्म,तारा चौधरी ऊषा देवी,वित सचिव देवेंद्र कौशल,जगदीश चंदेल,शिव राम पाल, डॉ कीर्ति सिंहा,  
डॉ एसपी,शर्मा,हरिदास,चेत राम तंवर कमलेश कुमारी,जियालाल,सुशील शर्मा,सतपाल शर्मा,राजिंदर धीमान,सोहन लाल,मनोहर लाल ,आमेर सिंह,हरदेव जोश,ओम राणा,राम लाल,मोहन लाल भारद्वाज,रमेश योगी राज, हरनाम सिंह,राम स्वरूप , तारा चंद शर्मा स्थित अन्य सदस्य उपस्थिति रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...