⚡ ब्रेकिंग News

श्री सत्य साईं बाबा की दिव्य रथ यात्रा प्रेम प्रवाहिनी का 7 अप्रैल को होगा चंडी में आगमन l


चंडी   पवन सिंघ

 श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव(2025-26) के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा का आयोजन हो रहा है l इसी कड़ी के अंतर्गत दूसरे चरण में हिमाचल प्रदेश में भी श्री सत्य साईं सेवा संगठन भारत एवं हिमाचल प्रदेश के संयुक्ततत्वावधान एवं मार्गदर्शन में श्री सत्य साईं बाबा के  वैश्विक भाईचारे एवं मानवता के इस संदेश के साथ कि सबसे प्रेम करो , सब की सेवा करो एवं सब की सहायता करो ,किसी को दुख मत दो,के साथ 5 अप्रैल से 23 मई तक देवभूमि हिमाचल प्रदेश  में इस दिव्य रथ यात्रा का पुनः स्वागत एवं आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास और धार्मिक भाव के साथ किया जा रहा है l  यह दिव्य रथ यात्रा संपूर्ण भारत के भ्रमण के लिए विगत 24 अप्रैल 2025 को आराधना दिवस के पावन अवसर पर शुभारंभ सत्य साईं बाबा  के जन्म स्थान आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी से हुई l इसी के अंतर्गत आगामी 7अप्रैल  मंगलवार को यह दिव्य रथ शाम को करीब 5:00 बजे चंडी में पहुंच रहा है l  श्री सत्य साईं सेवा संगठन सोलन के जिला अध्यक्ष शशि कांत सूद ने  इस दिव्य रथ यात्रा प्रेम प्रवाहिनी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की चंडी आगमन पर बहुत उमंग और उत्साह के साथ पूरे  क्षेत्रवासियों द्वारा स्वागत किया जाएगा l इस दिव्य रथ  ने 5 अप्रैल को हरियाणा राज्य  से हिमाचल प्रदेश के परमाणु में प्रवेश किया,जहां पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश एवं सोलन द्वारा इस दिव्य रथ प्रेम प्रवाहिनी का भव्य स्वागत  किया  l  यह दिव्य रथ यात्रा 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक एवं 17 ,18 अप्रैल को सोलन  जिला  विभिन्न स्थानों परमाणु , जाबली  , धर्मपुर , गड़खल  , पट्टा ,बद्दी  ,नालागढ़ , राम शहर  , गोयला, चंडी   , बड़लग , डुमेहर , अर्की से होता हुआ शाम को 4:00 के करीब कुनिहार में प्रवेश करेगा उसके उपरांत  दूसरे दिन 9 अप्रैल गुरुवार को यह दिव्य रथ सुबह 9: 00 बजे सुबाथू होते हुए सोलन शहर के लिए प्रस्थान करेगा  l उसके उपरांत 17 अप्रैल को इस दिव्य रथ  का जिला सोलन के दाडलाघाट  में पुनः आगमन होगा l जिला के हर स्थान पर इस दिव्य रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा l  श्री सत्य साईं दिव्य रथ प्रेम प्रवाहिनी की शोभायात्रा 8 अप्रैल को पूरे चंडी क्षेत्र में निकाली जाएगी l उसके उपरांत शाम को 6: 00 बजे यह दिव्य रथ चंडी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान माँ चंडी मंदिर प्रांगण के पास रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगा , जहां पर शाम 6:00 से 7:30 बजे तक साईं भजन  संकीर्तन एवं उसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं को भंडारे के रूप में प्रसादम वितरित किया जाएगा  l उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से आवाहन किया है कि  इस दिव्य रथ यात्रा में सम्मिलित होकर के ईश्वरी कृपा के पात्र एवं साक्षी बने l

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...