⚡ ब्रेकिंग News

एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत 21 हेक्टेयर भूमि पर फलदार पौधे लगाए जाने हेतु भूमि चिन्हित

दाड़लाघाट:-आदर्श ग्राम पंचायत ग्याना के आदर्श ग्राम ग्याना में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत 21 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए जाने हेतु उद्यान एवं बागवानी विभाग तथा जल शक्ति विभाग के सौजन्य से भूमि चिन्हित कर ली गई है। आगामी कुछ दिनों में यहां पौधारोपण का कार्य शुरू कर पूरा किया जाएगा। इस परियोजना को लेकर गांव ग्याना के किसानों एवं बागवान साथियों द्वारा विभाग को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। प्रोजेक्ट को लेकर गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का मानना है कि इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों और बागवानों की आय में काफी वृद्धि होगी। इस अवसर पर स्थानीय एचपी शिवा प्रोजेक्ट कमेटी के सदस्यों ने विभाग का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...