⚡ ब्रेकिंग News

जमरोटी से रमा बंसल बनीं पंचायत की पहली प्रधान,ईश्वर दत्त बने पहले उप प्रधान

अर्की

भूमती पंचायत से अलग होकर बनी नवगठित ग्राम पंचायत जमरोटी को अपना पहला नेतृत्व मिल गया है। पंचायत चुनाव में रमा बंसल ने प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज करते हुए पंचायत की पहली प्रधान बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलेश कुमारी को 131 वोटों से हराया, जबकि उमा कुमारी को 28 वोट मिले।

वहीं उप प्रधान पद के चुनाव में ईश्वर दत्त ने 422 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की।उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी दौलत राम को 76 वोटों के अंतर से पराजित किया।

नवनिर्वाचित प्रधान रमा बंसल और उप प्रधान ईश्वर दत्त ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पंचायत के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे तथा जमरोटी पंचायत को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और दोनों विजेताओं को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...