⚡ ब्रेकिंग News

14 जून को दाड़लाघाट के स्यार में विशाल दंगल का होगा आयोजन

दाड़लाघाट:- पंचायत दाड़लाघाट के गांव स्यार स्थित नेचड़ मैदान में 14 जून को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों एवं ट्रांसपोर्टरों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस दंगल में हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के नामी पहलवान अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति के अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन सहकारी सभा (एडीकेएम) के पूर्व प्रधान बालक राम शर्मा, राम कृष्ण बंसल, अरुण शुक्ला, मेहर चंद ठाकुर, सत्यपाल चंदेल, जय चंद चंदेल, पदम चंदेल तथा पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल, वार्ड सदस्य तिलक गौतम, कुलदीप चंदेल, कमलकांत चंदेल, सनी चंदेल ने बताया कि दंगल को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी दंगल में प्रदेश और बाहरी राज्यों के नामी पहलवान भाग लेंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को आकर्षक नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अर्की के विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि अदाणी समूह के सीएमओ संदीप सीरह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दंगल में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने तथा लखदाता महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दंगल क्षेत्र की पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को भी मजबूत करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...