⚡ ब्रेकिंग News

ग्राम पंचायत दाड़लाघाट ने क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से कचरा प्रबंधन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश किये जारी

दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट ने क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से कचरा प्रबंधन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पंचायत ने सभी निवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों का कूड़ा सफाई कर्मचारियों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके दें, ताकि उसका उचित निपटान सुनिश्चित किया जा सके। पंचायत की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जो भी व्यक्ति अपने घर का कचरा गलियों, नालियों या सड़कों पर फेंकता हुआ पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में जुर्माना भी लगाया जा सकता है। पंचायत सचिव धनी राम ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होकर अपनी भूमिका निभानी होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...