⚡ ब्रेकिंग News

सिविल अस्पताल अर्की में एचपीवी टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन

सिविल अस्पताल अर्की में आज एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह अभियान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु जागरूक करना एवं टीकाकरण सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत लक्षय पब्लिक स्कूल अर्की की छात्रा कृति शर्मा पुत्री वीरेंद्र कुमार को पहला एचपीवी टीका लगाकर की गई। कृति शर्मा ने सबसे पहले टीकाकरण करवाकर अन्य छात्राओं के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया तथा अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने उसकी सराहना की और अन्य छात्राओं को भी आगे आकर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. मुक्ता रस्तोगी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अर्की, विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि एचपीवी वायरस महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है, और समय पर लगाया गया टीका इस बीमारी से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए यह टीका अत्यंत लाभकारी है और इसे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और उन्हें इस टीकाकरण अभियान का लाभ दिलाएं।

कार्यक्रम में डॉ. कपिल एवं डॉ. वैभव ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उपस्थित लोगों को एचपीवी संक्रमण, इसके लक्षण, बचाव एवं टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीवी संक्रमण सामान्यतः प्रारंभिक अवस्था में बिना लक्षण के होता है, लेकिन यह आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है, इसलिए रोकथाम ही सबसे बेहतर उपाय है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...