⚡ ब्रेकिंग News

बद्दी पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार



बद्दी  पवन सिंघ

बद्दी पुलिस ने बिलांवाली लबाणा में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को मात्र 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी ओमकार चौधरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक खेत से बरामद हुआ था, जिसकी गंभीरता को देखते हुए एसपी विनोद धीमान के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के समस्तीपुर निवासी सन्नी कुमार और नूरपुर निवासी राहुल सिंह को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगामी जांच और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...