सांसद सुरेश कश्यप ने ग्राम पंचायत बातल में 5 लाख रुपये की लागत से बने सीएससी भवन और 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित बस स्टैंड का लोकार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महिला आरक्षण बिल का विरोध कर महिला विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई कदम उठाए हैं और देश को विश्व पटल पर सम्मान दिलाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को जनता के हितों की कोई चिंता नहीं है।
सांसद सुरेश कश्यप ने बातल में 5 लाख रुपये की लागत से बने सीएससी भवन और 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित बस स्टैंड का किया लोकार्पण
Him News 24
0
Post a Comment