दाड़ला से घोबटन तक रोगी वाहन योग्य सड़क मार्ग पर प्रस्तावित स्लैब कल्वर्ट का किया संजय अवस्थी ने शिलान्यास

दाड़ला से घोबटन तक रोगी वाहन योग्य सड़क मार्ग पर प्रस्तावित स्लैब कल्वर्ट का शिलान्यास शनिवार को विधायक अर्की संजय अवस्थी ने किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और एडीकेएम सभा के अध्यक्ष एवं धोबटन निवासी वेदप्रकाश शुक्ला ने मुख्यातिथि का स्वागत कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। विधायक संजय अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दाड़ला से घोबटन तक इस मार्ग के निर्माण से न केवल धोबटन, नौणी, चलयावन और बरसनू जैसे क्षेत्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में रोगी वाहनों की आवाजाही भी सुगम होगी। उन्होंने कहा कि सड़कें और संपर्क मार्ग विकास की जीवनरेखा होते हैं और यदि कोई क्षेत्र इनसे अछूता रह जाए, तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बजट की कोई कमी नहीं है, लेकिन कई बार भूमि विवाद और स्थानीय समस्याओं के कारण कार्यों में देरी होती है। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से सरकार लोगों की समस्याओं को उनके द्वार पर जाकर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले सवा तीन वर्षों में बिना किसी भेदभाव के पूरे क्षेत्र में समान विकास कार्य किए गए हैं और आगे भी यही प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने पंचायत चुनावों के संदर्भ में लोगों से अपील की कि वे योग्य और कर्मठ प्रतिनिधियों का चयन करें, जो अपने क्षेत्र को समय दें और विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर विधायक ने विभिन्न मांगों को स्वीकार करते हुए श्मशान घाट के लिए 2 लाख रुपये, गांव नौणी ओर धोबटन में स्ट्रीट लाइट के लिए 10 लाइट तथा खेल मैदान के लिए 1 रुपये लाख की राशि देने की घोषणा की। साथ ही टैंक, सड़क मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए भी विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू करने और शीघ्र कार्य पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आने वाले डेढ़ वर्षों में सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और वे पुनः क्षेत्र में आकर लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे।विधायक संजय अवस्थी ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस मौके पर अंबुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट के अध्यक्ष वेदप्रकाश शुक्ला, पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन सिंह ठाकुर, शंकर दास अरोड़ा, दी सोलन जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित के चेयरमैन सुरेंद्र ठाकुर, बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, जय चंद, बलिराम शर्मा, मनोज गौतम, जय सिंह ठाकुर, सीडी बंसल, पुलिस उप अधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झालटा, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशासी अभियंता विवेक कटोच, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनसा राम ठाकुर, तहसीलदार अर्की विपिन ठाकुर, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेम लाल शर्मा, खंड अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर, लायक राम शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...