कुनिहार
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आज कांग्रेस यूनिट कुनिहार की एक अहम बैठक प्रधान राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।बैठक में कुनिहार क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यक्रताओ ने भाग लिया व कुनिहार क्षेत्र के लिए सीबीएसई व एच पी बोर्ड देने के लिए मुख्यमंत्री ,शिक्षा मंत्री व स्थानीय विधायक का आभार व्यक्त किया गया ।युनिट प्रधान राजेन्द्र शर्मा ने बच्चों के लिए गुणात्मक शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार सहित स्थानीय विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया ।वंही पूर्व प्रधान कुनिहार पंचायत राकेश ठाकुर ने कहा कि 24 मार्च को विधायक संजय अवस्थी जी के माध्यम से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिले थे व कुनिहार के एक विद्यालय को सीबीएसई व एक विद्यालय को एच पी बोर्ड करने के लिए मांग विधान सभा में रखी थी,जिस पर प्रदेश सरकार ने अमल करते हुए बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार को सीबीएसई बोर्ड व कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उंचा गांव कुनिहार को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के अधीन करते हुए 4 अप्रैल को अधिसूचना जारी कर दी है ।उन्होंने कहा यह अधिसूचना जारी होने से अब कुनिहार क्षेत्र के लोगो के पास अपने बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए दोनों विकल्प रहेंगे ।ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की इस पहल से बच्चों पर निजी स्कूलों की भारी भरकम फ़ीसो का बोझ भी कम होगा व बच्चे सरकारी विद्यालयों में अच्छी व गुणात्मक शिक्षा हासिल कर सकेंगे ।
Post a Comment