⚡ ब्रेकिंग News

भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ अर्की इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

अर्की
 भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ  अर्की इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में जिला अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई और पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का चयन किया जिसमें अध्यक्ष श्री के. सी. शर्मा,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामेश्वर उपाध्यक्ष नेकचन्द, रतन लाल शर्मा और दलीप सिंह कौशल, महासचिव बालक राम और अनिल कुमार, संयुक्त सचिव रामसिंह,
कोषाध्यक्ष प्रेम शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष दामोदर पाठक मुख्य सलाहकार रामसिंह वर्मा, सलाहकार बनवारी लाल,
संगठन मंत्री पदम देव पाठक, प्रचार मंत्री बद्रीदत्त, कार्यालय सचिव हेमन्त शर्मा,
ऑडिटर/लेखा परीक्षक रतीराम वर्मा
 व  रामलाल शर्मा, मनसा राम, बलीराम, कर्म सिंह, चैत राम, सुरखराम और सुरेन्द्र पाल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।

जिला अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम पेंशनभोगियों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएगी और संगठन के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...