अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार स्थित PWD रेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता शिमला संसदीय क्षेत्र के सह-प्रभारी दीपक झा ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जतिन मुसाफिर, विधानसभा ऑब्जर्वर रणवीर मल्होत्रा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल, विधानसभा अध्यक्ष राजिंदर कौशल, संगठन मंत्री हरदेव महाजन एवं विधानसभा सचिव हरीश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें रामलाल, नारायण, शंकर, सुरेश, बृजलाल, रेखा, विद्या देवी, रामरतन, कमल कुमार, हरिदास सहित अन्य शामिल रहे।
पार्टी नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा।
Post a Comment