⚡ ब्रेकिंग News

अर्की के नेर गांवों के शिक्षक हरीश शर्मा ने सीबीएसइ स्क्रीनिंग परीक्षा में प्रदेश में किया तीसरा स्थान प्राप्त

 स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा सीबीएसई सब कैडर के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया गया, प्रदेश भर से 6084 शिक्षक उत्तीर्ण हए। इस परीक्षा में अर्की के ग्राम पंचायत पलोग के नेर गांव के हरीश कुमार शर्मा ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर अर्की क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बता दे कि हरीश कुमार वर्तमान में जिला सोलन में शिक्षा खंड रामशहर के लगदाघाट क्लस्टर के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला बढल-2 में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
 उनका परिवार हमेशा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा रहा है। पिता हेमचंद शर्मा शिक्षा विभाग में शिक्षक रह चुके हैं। हरीश की पत्नी शिक्षिका हैं।स्वर्गीय दादा प्रेमचंद शर्मा भी शिक्षक रहे और पूरा परिवार उनके नक्शे कदमों पर चला,
इस परीक्षा में सफल शिक्षक अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे. जिसके आधार पर उनकी नियुक्ति की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...