⚡ ब्रेकिंग News

दुर्गा अष्टमी पर मंगला माता मंदिर नमोल मैं हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन।मंदिर कमेटी व लोगों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन।

कुनिहार
विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत कोठी के गांव नमोल मंगला माता मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर दूर-दूर से आए सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अपनी इष्ट देवी मां मंगला के आगे शीश नवाकर क्षेत्र की सुख समृद्धि  की कामना की मंदिर समिति के प्रधान वीरेंद्र तनवर व सचिव राम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि यूं तो पूरा वर्ष मां के दर्शनों को लोग आते रहते हैं लेकिन नवरात्रों में मंदिर में अलग ही रौनक होती है आज अष्टमी को सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था और दोपहर तक लंबी-लंबी कतारे मंदिर में देखने को मिली जहां लोगों ने मां का आशीर्वाद लिया व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की तथा अपनी मन्नतें मां से की। श्र्धालुओ ने अपनी श्रद्धा वआस्था अनुसार मां को  हलवे का प्रसाद चुनरी ,चूड़ी व सुहागी आदि भेंट की । ग्रामीण महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में मां की भेंटे गाकर मां का गुणगान किया। इस दौरान समिति व लोगों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने एक से एक लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...