द फ्रेंड्स टैक्सी यूनियन दाड़लाघाट एवं जालपा हल्के माल वाहक यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में शिव मंदिर दाड़लाघाट में बुधवार को मां ज्वाला जी की पवित्र ज्योति लाई गई। ज्योति के आगमन पर श्रद्धालुओं ने स्यार से अंबुजा चौक होते हुए शिव मंदिर तक भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।
इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें भक्तजन देर रात तक भजन-कीर्तन और मां ज्वाला जी व भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
Post a Comment