.
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग , संयुक्त संघर्ष मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्त्वपूर्ण बैठक दाड़लाघाट के बाघल होटल में प्रदेशाध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में 14अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाने के बारे में गहन विचार विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ कि इस बार यह जयंती मंडी में मनाई जाएगी । जयंती हेतु वित्त पोषण ,मानव सनसाधन और अन्य आवश्यक प्रबंधन बारे विस्तार से चर्चा की गई । बैठक में प्रदेश महासचिव तारा चंद रनोट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैन राम नेगी, प्रदेश समन्वयक राजेश कश्यप,राज्य संगठन सचिव सी डी बंसल , राज्य प्रवक्ता शक्त राम कश्यप ,संयुक्त सचिव ओम प्रकाश भाटिया ,राज्य सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारी एवं जिला शिमला की अध्यक्षा बिंदी कल्याण ,जिला सोलन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार,बिलासपुर के अध्यक्ष सीता राम कौंडल ,जिला मंडी के अध्यक्ष भवानू राम,अर्की ब्लॉक के अध्यक्ष गंगा राम के अतिरिक्त दीपक तनवर,राकेश चौहान,कर्म चंद चंदेल तथापि राज्य कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणीयों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
Post a Comment