⚡ ब्रेकिंग News

सुन्नी से कुनिहार पहुंचा दानों देव रथ।चैत्र नवरात्रों में हर वर्ष दानों देव की पालकी पहुंचती है राज दरबार परिसर हाटकोट में।देव गुर पंची से लोगो की समस्याओं का करते है निदान।

अक्षरेश शर्मा
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रों के पावन अवसर पर दानों देव अपने मूल स्थान सुन्नी तत्तापानी से कुनिहार जनपद के लोगो को आशीर्वाद देने वीरवार  देर सायं कुनिहार पहुंचे।
वीरवार सुबह कुनिहार क्षेत्र के लोग दानों देव की पालकी लेने के लिये सुन्नी पहुंचे थे।इस दौरान दानों देव की पालकी को पूरे विधि विधान के साथ पूजा करके सजाया गया।वीरवार को  करीब दो बजे दोपहर को स्थानीय देवी देवताओं से मिलने के बाद दानों देव का रथ कुनिहार के लिये रवाना हुआ।करीब 6 :30 बजे दानों देव का रथ प्राचीन शिव मंदिर तालाब पहुंचा,जंहा राजेंद्र ठाकुर सहित स्थानीय लोगो ने दानो देव जी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।इसके पश्चात देव वाद्य यंत्रो की मधुर धुनों व दानों देव के जयकारों के उदघोष के साथ दानों देव यात्रा पुराना बस स्टैंड व बाज़ार से होते हुए राज दरबार परिसर पहुंची,जंहा राज घराने से संजय देव सिंह ने फूल मालाओं व पूरे विधि विधान व सनातनी परंपरा के साथ दानों देव का स्वागत किया।
शुक्रवार सुबह दानों देव के गुरो द्वारा लोगो की समस्याओं का निदान किया व लोगो को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
शुक्रवार को आयोजक समिति द्वारा दानो देव जी के आशीर्वाद से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,जोकि देर रात्रि तक चलेगा ।
इस दौरान जगदीश अत्रि,राजेन्द्र ठाकुर ,मनमोहन शर्मा,अरविंद जोशी,पंकज भारद्वाज,आशीष द्विवेदी,मुकेश शर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में दानों देव के भक्त मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...