⚡ ब्रेकिंग News

सत श्री बाडुबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित

दाड़लाघाट
सत श्री बाडुबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गणपत राम चौहान, विशिष्ट अतिथि प्यारेलाल चौहान तथा कार्यक्रम अध्यक्ष हेमराज ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं संस्कारों पर आधारित नाटक, विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित नृत्य तथा समूह गान के माध्यम से शानदार प्रस्तुतियां दीं। पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी, असमी, डांडिया एवं दक्षिण भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों ने अनेकता में एकता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विशेष रूप से विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लिलिपुट नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या इंदिरा शर्मा एवं शिक्षा समिति प्रधान चुनीलाल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा कार्यक्रम अध्यक्ष को शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देवता श्री बाडुबाड़ा की भव्य रथ यात्रा के साथ पारंपरिक नाटी भी प्रस्तुत की गई, जिसने समां बांध दिया।प्रधानाचार्या इंदिरा शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अभिभावकों को जानकारी दी कि विद्यालय में कमजोर वर्ग के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर धनीराम चौहान, परसराम, कृष्णा चौहान, हेमराज शर्मा, शेर सिंह, रीता देवी, किरण बाला, उर्मिला, हरिलाल, मीरा, हिना वर्मा सहित विभिन्न महिला मंडलों के सदस्य एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...